logo

झारखंड के तेैलिक साहू वैश्य समाज को हल्के में न लें सरयू राय: महेश महतो

ढुल्लु.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा और मूलवासी सदान मोर्चा के बाद अब झारखंड तैलिक साहू समाज भी ढुल्लू महतो के पक्ष में उतर गया है। इसको लेकर झारखंड तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ने धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो से मुलाकात की और जीत की शुभकामनाएं दी। साथ ही BJP झारखंड और केंद्रिय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में तेली साहू समाज की आबादी 50 लाख है। झारखंड के इतिहास में पहली बार किसी तेली साहू समाज के व्यक्ति को धनबाद लोकसभा सीट का टिकट मिला है जिससे पूरे झारखंड के तेली साहू समाज मे उत्साह का माहौल है।

वैश्य साहू समाज को नीचा दिखाते हैं सरयू!
महेश महतो ने कहा कि सरयू राय हमेशा से वैश्य साहू समाज को गाली देने का काम करते है। चाहे वो बन्ना गुप्ता हों या झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास। उन्होंने आगे कहा कि सरयू राय को झारखंड में राजनीति करना भुला देंगे। एक बार तो कामयाब हो गए जमशेदपुर पूर्वी सीट पर अगर ऐसा दुबारा करते हैं तो तेली समाज अब चुप नही बैठेगा। वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा। 

बिहार के बक्सर से चुनाव लड़ें सरयू राय!
महेश महतो ने कहा कि नैतिकता के आधार पर सरयू राय को बक्सर (बिहार) से चुनाव लड़ना चाहिए न कि झारखंड में। झारखंड के लोग जाग रहे हैं। मूलवासी अब आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। हम सभी तेली साहू वैश्य के लोग गोलबंद हो रहे है। ढुल्लू महतो से मुलाकात के बाद झारखंड तैलिक साहू सभा के प्रदेश महासचिव मदन कुमार ने कहा BJP झारखंड में सभी 14 लोकसभा सीट जीतेगी और मोदी की गारंटी, अबकी बार 400 पार का नारा को बुलंद करेगी।

Tags - DHULU MAHTO TELI SAMAJ DHANBAD LOKSABHA SARYU RAI JHARKHAND NEWS