logo

झारखंड के छात्रों के छात्रवृति के लिए स्कॉलरशिप हेल्पलाइन शुरू, घर बैठे होगा समाधान

schollarship.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के छात्रों को अब प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति से संबंधित समस्याओं से निजात मिलेगी। छात्रवृति से सम्बंधित समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने इसके लिए स्कॉलरशिप हेल्पलाइन शुरू की है। यहां 48 घंटे के अंदर छात्रों की समास्या का समाधान किया जाएगा। इस नयी व्यवस्था के अंतर्गत छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन प्रावधान किए गए हैं। 


ऐसे कर सकते हैं शिकायत
छात्र अपनी समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1800-599-1289 पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त व्हाट्सप्प नंबर 9440256299 चौबीस घंटे छात्रों की समस्या ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से पंजीकृत करने के लिए चालू रहेगा। साथ ही X (ट्विटर) अकाउंट @TWC_Office_Jhar. पर भी छात्र अपनी समस्या डाल सकते हैं। उपरोक्त तीन माध्यमों से प्राप्त समस्याओं का समाधान 48 घंटे में किया जायेगा। इस नयी व्यवस्था के तहत छात्र अपनी समस्या के समय से समाधान के लिए अपनी छात्रवृति आवेदन संख्या, पूरा नाम, अकादमिक वर्ष, मोबाइल नंबर, एवं जिले के साथ अपनी समस्या का उल्लेख कर सकते हैं ।