द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक स्कूल वैन और बस में सीधी टक्कर हो गई है। जिससे वैन पलट गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। वहीं करीब एक दर्जन छात्र घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ है। वैन बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी इसी दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बच्चों और चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने चालक को मृत बताया। सभी बच्चों का इलाज जारी है। घटना के लेकर स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को जानकारी दे दी गई है।
खबर अपडेट की जा रही है....
