logo

रांची में ठंड और शीतलहर का असर, KG से 12वीं तक सभी स्कूल 9–10 जनवरी को रहेंगे बंद

cold00000000.jpg

रांची 

मौसम विभाग द्वारा जारी शीतलहर और बढ़ती ठंड की चेतावनी को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में कक्षाएं बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत रांची जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और सभी निजी विद्यालयों में KG से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई 9 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक स्थगित रहेगी।


हालांकि, सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों को इस अवधि में विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। उन्हें ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यालय में इस अवधि के दौरान पहले से निर्धारित अनिवार्य परीक्षाएं हैं, तो उनके संचालन को लेकर संबंधित विद्यालय अपने स्तर पर निर्णय ले सकते हैं। प्रशासन के अनुसार यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि शीतलहर के कारण होने वाली किसी भी संभावित परेशानी से विद्यार्थियों को सुरक्षित रखा जा सके।


 

Tags - Cold Wave Ranchi Schools School Holiday District Administration Weather Alert