logo

रक्षाबंधन वाले दिन भी खुलेंगे स्कूल, रविवार को भी नहीं मिलेगी छुट्टी; जानें क्यों! 

school24.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड में 28 और 30 अगस्त को अवकाश है, लेकिन स्कूल खुले रहेंगे। दरअसल, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र भेजा है। स्कूल में 28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी है। 30 अगस्त को रविवार है तो साप्ताहिक अवकाश है, लेकिन दोनों दिन स्कूल खुलेंगे। रक्षाबंधन वाले दिन सुबह 9 बजे से लेकर 10 बजे तक स्कूल खुलेंगे। इस दिन स्कूलो में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा। केंद्र सरकार के निर्देश के मुताबिक 28 से 30 अगस्त तक खेलेगा भारत...जीतेगा भारत, विषय पर 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान चलेगा।

शिक्षकों को मिलेगा क्षतिपूर्ति अवकाश
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवकाश के दिन स्कूल खोलने के बदले  शिक्षकों को अलग से क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जायेगा। अभियान केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं होगा, बल्कि सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्कूली शिक्षा विभाग ने 28 से 30 अगस्त तक होने वाली गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि जगाना और खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना है। 

Tags - Jharkhand NewsHolidayJharkhand UpdateJharkhand Government School