logo

झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बढ़ी सीटें, सबसे अधिक BIT सिंदरी में 

engstudents.jpg


द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के इंजीनियरिंग के छात्रो के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य के 16 इंजीनियरिंग कॉलेजो में बीतें वर्ष के मुकाबले इस साल 460 सीटें बढ़ गयी है। इसका सबसे ज्यादा फयादा BIT सिंदरी, BA कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी जमशेदपुर को हुआ है। BIT  सिंदरी में इस सत्र में कुल 280 सीटें बढ़ी है। जिससे यहां कुल 960 सीटें हो गई हैं। वहीं BA कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी जमशेदपुर को तीन ब्रांचों में 180 सीटें बढ़ी हैं। अब यहां 337 सीटों पर नामांकन हो सकेगा। 
इन संसाथनों में नए ब्रांच भी जुड़े हैं। BIT सिंदरी में इस सत्र से कंप्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग इन साइबर सिक्योरिटी की पढ़ाई होगी। जिसमें 60 सीटों पर नामंकन होगा। वहीं BA कॉलेज ऑफ इंजिनीयरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशिन लर्निंग, सीएसइ: इंटरनेट ऑफ थिंग्स एंड साइबर सिक्योरिटी इंक्लूडिंग ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी और सेफ्टी एंड फायर इंजीनियरिंग ब्रांच में 60-60 सीटों पर नामंकन होगा।  

जेसीइसीइबी काउंसीलिंग में 2024-25 में सीटों की संख्या
बीआइटी सिंदरी धनबाद-960
बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर- 337
गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज पलामू - 300
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी हजारीबाग- 210
रामगोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कोडरमा- 336
गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस बोकारो- 360
आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रांची- 240
केके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट धनबाद-420
आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर- 360
सीआइटी टाटीसिलवे रांची- 390
डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पलामू- 180
मेरी लैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट जमशेदपुर- 225
निलय एजुकेशन ट्रस्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन रांची- 288
दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज- 450 (राज्य कोटा सीट-338)
चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज- 420 (राज्य कोटा सीट- 315)
रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज- 480 (राज्य कोटा से 360)

बीआइटी सिंदरी में अब सीएसइ साइबर सिक्योरिटी की होगी पढ़ाई
बीआइटी सिंदरी में 280 सीट बढ़ने के साथ एक नया ब्रांच कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग इन साइबर सिक्योरिटी जुड़ा है। नये सत्र में विद्यार्थी इस ब्रांच के 60 सीट पर नामांकन ले सकेंगे। इसके अलावा बीआइटी सिंदरी के सिविल इंजीनियरिंग की सीट 98 से बढ़कर 120, केमिकल की 91 से 120, सीएसइ की 38 से 60, इसीइ की 52 से 60, इलेक्ट्रिकल की 99 से 120, आइटी की 40 से 120, मेकैनिकल की 105 से 120, मेटलर्जिकल की 54 से 60, माइनिंग की 49 से 60 और प्रोडक्षन एंड इंडस्ट्रिल इंजीनियरिंग की 54 से बढ़कर 60 सीटें कर दी गयी हैं।
 

Tags - Jharkhand Jharkhand News Engineering College Engineering College Update Seat Increase