logo

3 दिन से लापता युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

KANHA.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के बरियातू इलाके में रांची नर्सिंग होम के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान हो गई है। यह शव राजधानी के सदर इलाके से 3 दिन पहले लापता आलोक कुमार उर्फ कान्हा का है। आलोक होली के एक दिन पहले से ही घर से लापता था। घरवाले उसकी खोजबीन में जुटे थे। 

झाड़ी में मिला शव

आलोक का शव रांची के सदर थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम के पास मिला। शव झाड़ियों से बरामद किया गया है। गुरुवार की सुबह शव से दुर्गंध आ रही थी, तब लोगों को पता चला कि किसी की लाश पड़ी हुई है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। आलोक का शव देखकर ऐसा लगा रहा है कि उसकी मौत तीन दिन पहले ही हो गयी होगी। हत्या की आशंका जताई जा रही है।

हत्या की आशंका

आलोक रांची के बूटी मोड़, पीएचडी कॉलोनी के पानी टंकी साइड का रहने वाला था। शव मिलने की सूचना पर सदर थाना की टीम हत्या को लेकर मामले की जांच कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - रांची न्यूज रांची क्राइम न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज रांची में शव मिला बरियातू में शव मिला झारखंड न्यूज Ranchi News Ranchi Crime News Ranchi Latest News Dead body found in Ranchi Dead body found in Bariatu Jharkhand News