logo

पलामू में डबल मर्डर से सनसनी, जेल से बाहर आए पूर्व कांग्रेस नेता की हत्या

मपोगल.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र से डबल मर्डर की घटना सामने आ रही है। दोनों शव एक ही घर से बरामद हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक की पहचान राजमोहन पोलू एवं एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना बुधवार की है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि की है। 

बता दें कि राजमोहन पोलू एक मामले का दोषी पाया गया था और हाल ही में जेल से बाहर आया था। उसने एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कोर्ट ने राजमोहन पोलू को 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। फिलहाल वह शाहपुर में अपने घर में रह रहा था। बुधवार की दोपहर अचानक कुछ अपराधी घर में घुसे और दोनों की हत्या कर दी। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि राजमोहन पूर्व में कांग्रेस का नेता रह चुका है।