logo

कोडरमा में सनसनी: जंगल में प्लास्टिक बोरे से महिला का अर्धनग्न शव बरामद

ेपोन40.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कोडरमा जिले के मेघातरी स्थित पैरी माइंस के पास सड़क किनारे जंगल से एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण सड़क किनारे टहलने निकले थे, तभी उनकी नजर एक प्लास्टिक के बोरे पर पड़ी। संदेह होने पर जब वे पास गए, तो देखा कि बोरे से महिला का पैर बाहर निकला हुआ है। यह दृश्य देखते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे और देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। घटना की सूचना तुरंत कोडरमा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है।