logo

सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्याकांड में 4 महिलाओं समेत 7 लोग गिरफ्तार, भेजा जेल

a2422.jpg

रामगढ़:

रामगढ़ के मांडू में सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल हत्याकांड में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस केस में  35 वर्षीय संतोष कुमार साव उर्फ पम्पम, 72 वर्षीय रामू साव उर्फ ज्ञानी,  60 वर्षीय शंकुतला देवी, रूबी कुमारी, 24 वर्षीय विनय कुमार, 36 वर्षीय पूजा कुमारी और 25 वर्षीय लक्ष्मी देवी उर्फ डोली कुमारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साथ ही घटना में प्रयुक्त खून लगा ईंट का टुकड़ा और और बांस बरामद किया है।

30 जून को सुबह 8:40 बजे हुआ था हमला
गौरतलब है कि  30 जून  को सुबह करीब 9 बजे 11 डिममिल जमीन के विवाद में गिरिडीह जिला में रजिस्ट्री कार्यालय में सब-रजिस्ट्रार पद पर पदस्थापित मांडू निवासी बालेश्वर पटेल पर जानलेवा हमला किया गया था। मांडू पुलिस को किसी ने फोन कर घटना की सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची मांडू पुलिस ने घायल बालेश्वर पटेल को प्राथमिक उपचार के लिए रामगढ़ में अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत  हो गई। मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर मांडू थाना में कांड संख्या 151/2026 के तहत केस दर्ज किया गया। रांची से गई फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया। 

विशेष छापेमारी दल ने की कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी। पुलिस का कहना है कि मानवीय सूचना, स्थानीय लोगों से पूछताछ और घटना से संबंधित वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

Tags - Ramgarh Sub Registrar MurderSub Registrar Murder CaseMurder NewsJharkhand News UpdateCrime News