logo

झारखंड में अस्पताल की बड़ी लापरवाही : थैलेसीमिया पीड़ित 7 साल के बच्चे को चढ़ा दिया HIV संक्रमित खून

blood_bank.jpg

रांची 
झारखंड के चाईबासा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में गंभीर गलती के चलते मंझारी के सात वर्षीय थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे को HIV पॉजिटिव खून चढ़ा दिया गया। इस घटना से बच्चे की जान खतरे में पड़ गई है।
बच्चे के पिता ने जांच रिपोर्ट के साथ उपायुक्त को शिकायत सौंपी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उनका बेटा थैलेसीमिया से ग्रसित है और उसे हर महीने सदर अस्पताल से ब्लड ट्रांसफ्यूजन कराना पड़ता है।


पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि ब्लड बैंक के कर्मचारी के खिलाफ उन्होंने पिछले वर्ष नवंबर में दुर्व्यवहार का मामला दर्ज कराया था, जो अभी अदालत में विचाराधीन है। उनका दावा है कि उसी ने इसी रंजिश में बच्चे को संक्रमित खून चढ़ाया।
परिजनों के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में जांच कराई थी जिसमें माता-पिता दोनों की HIV रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जबकि 18 अक्टूबर को सदर अस्पताल में बच्चे की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। मंझारी के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और प्रशासन को बच्चे के इलाज की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News