logo

रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा, 13 युवक-युवतियां धराए

sexrac2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची में एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इस रैकेट के पीछे शोभा नाम की एक महिला पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर यह धंधा चला रही थी। वह कस्टमर से एक रात का चार हजार लेती थी। जानकारी के मुताबिक कोलकाता, धनबाद समेत अन्य जगहों से लड़कियों को लाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इसका खुलासा रांची के अरगोड़ा थाने की पुलिस की जांच में हुआ है। 


बॉयफ्रेंड के साथ चलाती है यह धंधा 
पुलिस ने एक मई को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सोहराई भवन के पास एक घर से 13 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। युवतियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि हरमू की रहने वाली शोभा नाम की महिला उनसे देह व्यापार कराती है। वह लड़कियों को बंगाल से बुलाती थी। लड़कियों ने यह भी बताया कि शोभा अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर यह धंधा चलाती थी। पुलिस ने शोभा को भी गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन उसका बॉयफ्रेंड भागने में कामयाब रहा। 


10 हजार रूम रेंट देती है शोभा 
बॉयफ्रेंड मनदीप के बारे में शोभा ने बताया कि वह डालटनगंज का रहने वाला है। शोभा ने बताया कि लड़कियों को लाने के लिए उसने एक एसयूवी गाड़ी भी ले रखी थी। पुलिस ने मकान मालिक विलाश चंद्रा पर केस दर्ज किया है। अरगोड़ा थाना में 13 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शोभा ने बताया कि धंधे के लिए उसने किराए पर हरमू में एक मकान को 10 हजार रुपए किराए पर लिया  है। 

Tags - Sex Racket Sex Racket in Ranchi Jharkhand Sex Racket Sex Racket in Argora Ranchi News Sex racket exposed