logo

पड़हा जतरा को राजकीय मेला घोषित करने के संबंध में शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची DC से की मुलाकात

shilpi2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मांडर विधानसभा विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने आज रांची डीसी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बेड़ो के पड़हा जतरा समारोह तथा बारीडीह पड़हा जतरा को राजकीय मेला / महोत्सव घोषित करने के संबंध में उनसे आग्रह किया। आग्रह पर अनुमोदन करते हुए रांची उपायुक्त ने विभागीय अनुशंसा के लिए इसे भेज दिया है।


क्या है पड़हा जतरा 
रांची जिला अंतर्गत बेड़ो एवं बारीडीह में लगभग 50 वर्षो से पड़हा जतरा का आयोजन किया जाता है। आदिवासीयों की समाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आदिवासी एवं मूलवासियों के परस्पर सहयोग से प्रत्येक वर्ष 3 जून को इसका आयोजन किया जाता रहा है। इस पड़हा जतरा में अपनी पड़हा प्रतीक चिन्ह झंडा, हाथी, घोड़ा, रम्पा चम्पा के साथ पड़हा के राजा दीवान, पहान महतो, कोटवार आदि के अगुवाई में खोड़हा चढ़ते है । भविष्य में शांति व्यवस्था कायम रखने एवं विकास के लिए योजना बनाते है। क्षेत्र के प्रत्येक गांव में लगने वाली पारंपरिक जतरा एवं पूजा-पाठ की समीक्षा की जाती है। मान्यता है ऐसा करने से गाँव की देवी-देवता खुश रहते है। अतः समाजिक एवं पारम्परिक महत्व को ध्यान में रखते हुए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N

Trending Now