logo

झारखंड BJP कार्यालय में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल

ोोु1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड बीजेपी कार्यालय से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट हो गया है। जिस वजह से अफरा- तफरी का माहौल बन गया है। बता दें कि आज लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती हो रही है। ऐसे में ऑफिस में नेताओं की भीड़ है। लोग बैठकर रिजल्ट का आकलन कर रहे थे। इसी दौरान आग लगने की खबर से नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच हड़कंप मच गया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, अमर बाउरी मौजूद थे। सुरक्षा की दृष्टि से सभी बाहर निकल गये हैं। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है।