logo

जमशेदपुर : श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में 27 अगस्त को श्री गणेश और विष्णु चक्र की होगी पूजा

vishnu_chakr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में आगामी बुधवार, 27 अगस्त को विघ्नहर्ता श्री गणेश की विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। पूजा का आरंभ सुबह 8 बजे से होगा, जिसके उपरांत आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।
पूजन कार्यक्रम के यजमान जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे, जबकि पूजा विधिवत रूप से आचार्य विनोद कुमार पांडेय द्वारा संपन्न कराई जाएगी। मंदिर प्रबंधन से जुड़े समाजसेवी एवं उद्योगपति अशोक गोयल और आशुतोष राय ने बताया कि पूजन के पश्चात भगवान विष्णु के चक्र का पूजन किया जाएगा। यह चक्र पीतल धातु से निर्मित है और लगभग 131 किलोग्राम वजनी है, जिसे विशेष रूप से ओड़िशा से बनवाया गया है। पूजन के बाद इस चक्र को बांस की सहायता से मंदिर के नवनिर्मित शिखर पर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह कार्य लगभग दो दिनों में पूर्ण किया जाएगा।
विधायक सरयू राय ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, "श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया में नवनिर्मित शिखर को शोभायमान करने के लिए पीतल धातु से निर्मित लगभग 131 किलोग्राम वजन का विष्णु चक्र ओड़िशा से बनकर आ गया है। शुभ बेला में पूजनोपरांत यह मंदिर शिखर पर स्थापित होगा और मंदिर संरचना का अभिन्न अंग बनेगा।"


 

Tags - Jamshedpur Birla Mandir Birla mandir Jamshedpur Birla mandir Chakr News latest birla Mandir news Updates latest jharkhand news Jharkhand news updates Jharkhand News Updates latest jamshedpur News jamshedpur News Updates