logo

भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा श्रीबंशीधर नगर, शहर से गांव तक जन्माष्टमी की धूम

भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा श्रीबंशीधर नगर, शहर से गांव तक जन्माष्टमी की धूम

श्रीबंशीधर नगर/गढ़वा:

गढ़वा का श्रीबंशीधर नगर कृष्ण भक्ति में डूबा है। श्रद्धालु जय कन्हैया लाल की...मदन गोपाल की का जयकारा लगा रहे हैं। नंद के आनंद भयो...जय कन्हैया लाल की, जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम रहे हैं। बच्चे, बुजुर्ग, महिला और पुरुष, सभी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। भगवान  श्रीकृष्ण और राधा रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में गजब उत्साह है। जन्माष्टमी को लेकर जिला मुख्यालय से ग्रामीण इलाकों तक उत्साह और उत्सव का माहौल है। घरों और मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम है। 

32 मन सोने की प्रतिमा है प्रमुख आकर्षण
गौरतलब है कि श्रीबंशीधर नगर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की 32 मन, यानी ,1280 किलोग्राम शुद्ध सोने की प्रतिमा विराजमान है। मंदिर प्रबंधन की ओर से जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर के ट्रस्टी का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद भव्य आरती होगी और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
 

Tags - Jharkhand NewsJanmashtmiShree KrishnaGarhwa