logo

हुंडरू फॉल में बहा बिहार का शुभम, छोड़कर भाग गए दोस्त; पुलिस ने ऐसे पकड़ा

fall.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः 
रांची के हुंडरू फॉल में एक युवक बह गया है। युवक का नाम शुभम कुमार है। वह बिहार के राजगीर का रहने वाला है।  घटना सोमवार दोपहर 3:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार वह दोस्तों के साथ हुंडरू फॉल घूमने आया था। फॉल के ऊपर बह रहे पानी में नहा रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और बह गया। उसे बहता देख उसके दोस्त गाड़ी लेकर फरार हो गए। सिकिदिरी पुलिस ने गाड़ी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए हैं। युवक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पर्यटन मित्र ने युवक को नहाने से मना किया था, इसके बावजूद वह नहाने उतर गया था। युवक की उम्र लगभग 19 वर्ष है। बता दें कि इन दिनों हुई बारिश के वजह से पानी का बहाव काफी तेज है, इस कारण युवक जब बहने के दौरान खुद को संभाल नहीं सका। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N