logo

प्रतियोगिता कराकर सिमडेगा हॉकी अध्यक्ष ने मनाया जन्म दिन

1768.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा सुदूरवर्ती इलाके में बसे कुरकुरा गांव में हॉकी कुरकुरा द्वारा संचालित आत्म निर्भर हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों के बीच हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस आयोजन को कराकर हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने अपना जन्म दिन मनाया। वह हर वर्ष अपना जन्म दिन जिला के सुदूरवर्ती इलाके में हॉकी खिलाड़ियों के साथ मनाकर खिलाड़ियों के बीच गिफ्ट बांटते हैं। हॉकी प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के बीच हॉकी का बॉल बांटा उपहार में दिया साथ ही मिलकर केक काटा। 05 जून को मनोज कोनबेगी का जन्म दिन के साथ विश्व पर्यावरण दिवस भी है। इसलिए वे हर वर्ष 20-25 खिलाड़ियों को फलदार विशेकर लीची ,आम  के पौधे वितरण कर वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प भी दिलाते है। मगर इस वर्ष पानी की समस्या और अत्यधिक धूप के कारण सामूहिक पौधरोपण को स्थगित किया गया। बताया गया कि मानसून शुरू होने के बाद सामूहिक रूप से पौधरोपण किया जाएगा। सोमवार को मैदान के किनारे सांकेतिक रूप से एक पेड़ लगाकर पर्यावरण सरंक्षण करने का दिया गया संदेश दिया गया।

पेंटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन
आत्म निर्भर हॉकी प्रशिक्षण केद्र कुरकुरा के सभी खिलाड़ियों और अभिभावकों से मनोज कोनबेगी ने अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी संकल्प ले कि अपने जंगलों में आग नहीं लगाएंगे। हर वर्ष एक-एक पेड़ लगाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 23 जून को विश्व ओलंपिक दिवस के दिन यहां पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। स्वागत भाषण आत्म निर्भर हॉकी प्रशिक्षण केंद्र कुरकुरा के कोच पौलुस किड़ो ने किया जबकि मंच संचालन पूर्व हॉकी खिलाड़ी सालन मुंडू ने किया। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से कोच शुशील किड़ो, सुरेश बा, अनमोल टोपनो, सालन मुंडू, तुलसी माझी, रमेश माझी शामिल रहे।  

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N