द फॉलोअप डेस्क
हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करने पर सिमडेगा के शादाब सुहैल नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दरअसल के शादाब ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले तथ्य इंस्टाग्राम में पोस्ट किया था। इंस्टाग्राम में किए गए इस पोस्ट पर रांची विधायक सीपी सिंह की नजर पड़ी। उन्होंने संज्ञान लेते हुए ट्वीट कर झारखंड पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसका असर भी हुआ। इसके बाद सिमडेगा एसपी ने संज्ञान लिया। जिसके बाद आरोपी युवक को सदर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध धारा 55/23 आइपीसी 295 ए के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेजा दिया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N