logo

झारखंड राज्य के 25वें वर्ष पर दौड़ा सिमडेगा, DC के नेतृत्व में 'रन फॉर झारखंड' का आयोजन

सिमडेगा_डीसी.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राज्य स्थापना के 25वें वर्ष के मौके पर मंगलवार को रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया। डीसी कंचन सिंह के नेतृत्व में जिले के अधिकारी, छात्र, खिलाड़ी एवं लोग राज्य के विकास, एकजुटता और भविष्य की तरक्की के प्रतीक बनकर दौड़ लगाई।
रन फॉर झारखंड अलबर्ट एक्का स्टेडियम से शुरू होकर बाजार टांड़ रोड होते हुए केलाघाघ मोड़ होते हुए झूलन सिंह चौक से वापस अलबर्ट एक्का स्टेडियम पहुंची। सभी ने इस अभियान को अपने दिल से अपनाया और सभी के मन में इस धरती को स्वर्णिम बनाने का सामूहिक संकल्प जगा दिया। लोगों ने दौड़ के माध्यम से मजबूत, शांतिपूर्ण और समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प लिया।
झारखंड राज्य के गौरवपूर्ण 25 वें वर्ष पर झारखंड की शान में आयोजित इस रन फॉर झारखंड में पीडीजे राजीव रंजन सिंह, डीसी कंचन सिंह, डीडीसी दीपांकर चौधरी सहित जिले के सभी अधिकारी, स्कूली बच्चे, पुलिस जवान, खिलाड़ी बच्चे और शहरवासी झारखंड की शान में दौड़ लगाए। चार किलोमीटर की दौड़ के बाद भी सभी हौसले बुलंद दिखे।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news Jharkhand update simdega khabar simdega news simdega update run for simdega