logo

राष्ट्रीय कैंप में भाग लेने के लिए सिमडेगा की रोपनी कुमारी बेंगलुरु हुईं रवाना

1295.jpg

द फॉलोअप डेस्क
10 अप्रैल से 27 मई तक बेंगलुरु में चल रहे जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में भाग लेने के लिए झारखंड की रोपनी कुमारी रवाना हुईं। इस कैंप के लिए रोपणी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। झारखंड के तीन खिलाड़ी काजल वाडा, महिमा टेटे और दीपिका सोरेंग पूर्व से कैंप में है। बताते चलें कि रोपनी कुमारी  सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्ग्रत तुकुपानी पंचायत के जामबहार की रहने वाली हैं। 2017 में राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप से झारखंड टीम की शुरुवात करते हुए अभी तक कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। हॉकी इंडिया के कैंप में रोपनी कुमारी को बुलाए जाने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, चंद्र्याणी मजूमदार, महासचिव विजय शंकर सिंह, संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, सीईओ रजनीस कुमार सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।