logo

जीजा के प्यार में पागल साली ने पति की कराई निर्मम हत्या, बहनोई से कहा-प्राइवेट पार्ट कूच दो 

jija_sali.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मोतिहारी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जीजा के प्यार में पागल साली ने पति की हत्या करवा दी। इसके साथ ही जीजा को फोन कर हत्या लाइव देखा। साली ने जीजा से कहा कि उसका प्राइवेट पार्ट कूच दो तो जीजा ने पूरे शरीर को ही कूच दिया। शरीर को इस तरीके से कूचा गया कि उसकी पहचान मुश्किल थी। दरअसल, साली प्रियंका का जीजा शंभू से बीते 4 साल से अफेयर चल रहा था। प्रियंका को शंभू अपने घऱ में ही रखता था। हालांकि जब पति का शव घर पहुंचा तो आरोपी पत्नी दहाड़े मार-मार कर रोने लगी ताकि किसी को उसपर शक न हो लेकिन पुलिस ने कॉल डिटेल से पूरा मामला सुलझा लिया।


पत्नी के दबाव पर साली की कराई शादी
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका और शंभू का बीते 4 साल से अफेयर चल रहा था। शंभू प्रियंका को अपने घर में ही रखता था। इसे लेकर शंभू और उसकी पत्नी में आए दिन लड़ाई होती थी। बात सुसाइड तक जा पहुंची। शंभू की पत्नी ने अपनी जिदंगी खत्म करने की कोशिश की हालांकि वह बच गई। इसके बाद शंभू ने प्रियंका की शादी करवाने का सोचा। मुंबई में दवा का कारोबार करने वाले राजेश की जानकारी मिली। इसके बाद 7 मार्च 2024 को शंभू ने अपने ही घर से साली की शादी करवाई। 
बारात में राजेश का किया आपहरण
दरअसल, जीजा और साली सोच रहे थे कि शादी के बाद शंभू मुबंई वापस चला जाएगा। लेकिन वो नहीं गया। जीजा-साली के रिश्ते का पता चलने के बाद राजेश और शंभू में तनाव हो गया। शंभू और उसकी साली प्रियंका ने मिलकर प्लानिंग की और घटना को अंजाम दिया।26 अप्रैल को राजेश अपने चचेरे भाई की बारात में मुजफ्फरपुर के काटी थाना क्षेत्र के बकटपुर गया था। बारात से ही उसका अपहरण हो गया। परिवार वालों को लगा कि राजेश बारात गया है, वापस आ ही जाएगा। लेकिन, वह घर नहीं लौटा। 


दो थाने के बीच लटका मामला
राजेश के घर नहीं लौटने पर परिजन थाने में शिकायत करने पहुंचे। परिवार वाले पकड़ीदयाल थाना में शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन पुलिस ने घटना स्थल काटी का हवाला देकर मुजफ्फरपुर भेज दिया। राजेश के पिता काटी थाना गए तो वहां की पुलिस ने यह कह कर भेज दिया कि राजेश पकड़ीदयाल थाना का रहने वाला है। वहीं, मामला दर्ज होगा। जब परिवार वाले दोबारा पकड़ी दयाल थाना पहुंचे तो एसडीपीओ सुबोध कुमार ने पुलिस को अलर्ट कर दिया और खुद जांच-पड़ताल में जुट गए।


ऐसे पुलिस ने किया खुलासा
30 अप्रैल को राजेश का शव उसके घर से महज एक किलोमीटर दूर नदी किनारे झाड़ी से बरामद किया गया। शव को इस कदर कूचा गया था कि पहचान करना मुश्किल था। शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। राजेश के शव की पहचान उसके जूते से हुई। पुलिस ने जब प्रियंका से पूछा तो उसने कुछ नहीं कहा। पुलिस ने पूछा कि जीजा से कोई बात हुई तो प्रियंका ने मना कर दिया। जब पुलिस ने कॉल डिटेल निकाला तो उसमें प्रियंका और जीजा के बीच 17 बार बात हुई थी। इसे लेकर जब पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ कि तो उसने सारी कहानी सुनाई और अपना जुर्म कबूल किया।
 

Tags - Bihar newsCrime news