logo

2 बजे BJP ज्वाइन करेंगी सीता सोरेन, दोनों बेटियां भी होंगी शामिल

ेगूो31.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
अब से कुछ देर बाद सीता सोरेन ने बीजेपी ज्वाइन करेंगे। वह अपनी दोनों बेटियों के साथ बीजेपी का दामन थामेंगी। बीजेपी मुख्यालय में दोपहर 2 बजे सीता सोरेन अपनी बेटी राजश्री और जयश्री के साथ बीजेपी में शामिल होंगी। ऐसी भी सूचना है कि दुमका लोससभी से जयश्री चुनाव लड़ सकती हैं। जो जानकारी है उसके मुताबिक सीता सोरेन इस वक्त दिल्ली में है। इसलिए दिल्ली के पार्टी मुख्यालय से ही वह भाजपा ज्वाइन कर सकती हैं। बता दें कि कुछ देर पहले ही सीता सोरेन ने पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दिया। उसके बाद उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। वह पार्टी से काफी समय से नाराज चल रही थीं। 

अपने पद से दिया इस्तीफा 

सीता सोरेन ने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर रबींद्रनाथ महतो को पत्र के जरिए अवगत कराया है कि उन्होंने विभिन्न कारणों से पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसलिए वह अब जामा विधानसभा के विधायक पद से भी इस्तीफा दे रही हैं। बता दें कि कुछ देर पहले ही उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक पत्र जरिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अवगत कराया है कि वह अब पार्टी के साथ आगे नहीं चल सकती। क्योंकि वह और उनका परिवार उपेक्षा का शिकार हो रहा है। उनके ओर उनके परिवार के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है। इसलिए अत्यंत दुखी मन से वह पार्टी से इस्तीफा दे रही हैं।