logo

झारखंड के 6 अधिकारियों को IAS कैडर में प्रोन्नति, SSP चंदन सिन्हा की पत्नी कंचन सिंह का भी प्रोमोशन 

SSP003.jpg

रांची 
झारखंड के छह नॉन-स्टेट सिविल सर्विस अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में झारखंड कैडर के तहत पदोन्नति दी गई है। केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। वर्ष 2023 की रिक्तियों के आधार पर इन अधिकारियों को यह प्रोन्नति मिली है। चयनित अधिकारियों में कंचन सिंह, धनंजय कुमार सिंह, सीता पुष्पा, बिजय कुमार सिन्हा, प्रीति रानी और राजेश प्रसाद शामिल हैं।


रांची एसएसपी की पत्नी को भी मिली पदोन्नति
इस सूची में कंचन सिंह का नाम भी शामिल है, जो रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की पत्नी हैं। उन्होंने अपनी सेवा की शुरुआत चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर (सीडीपीओ) के रूप में की थी और कड़ी मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल किया है। वहीं, बिजय कुमार सिन्हा इंजीनियरिंग सेवा से जुड़े रहे हैं। इन अधिकारियों की प्रोन्नति की खबर मिलते ही उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया है।


पहली बार 24 पुलिस अधिकारियों को मिली थी IPS कैडर में प्रोन्नति
गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई 2023 में राज्य पुलिस सेवा के 24 पुलिस पदाधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रोन्नत किया गया था। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी अधिकारियों को पिन और बैज पहनाकर सम्मानित किया था। उस समारोह में तत्कालीन मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों की याद दिलाते हुए कहा था कि हालांकि प्रोन्नति में कुछ देरी हुई, लेकिन झारखंड पहला राज्य बना जिसने एक साथ 24 पुलिस अधिकारियों को IPS कैडर में शामिल किया। इसी बैच के कई IPS अधिकारी अब विभिन्न जिलों में पुलिस कप्तान के रूप में कार्यरत हैं।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News