द फॉलोअप डेस्क
अमेरिका में फैशन डिजाइनर के तौर पर काम करने वाली वियतनामी लड़की थूई वो ने यूपी के कुशीनगर जिले के किशन से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है। लेकिन इस शादी की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात ऑनलाइन, एक मशहूर गेम "फ्री फायर" के जरिए हुई थी। इसी के बाद दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। फिर कुछ सालों में उनका रिश्ता गहरा होता गया। इसी रिश्ते के 4 साल बाद थूई वो ने भारत आकर भारतीय परंपरा के अनुसार शादी करने का फैसला लिया। मिली जानकारी के अनुसार, थूई वो ने पहले किशन के परिवार के साथ कुछ वक्त बिताया। इसके बाद भारत की संस्कृति और रीति-रिवाजों को समझा। फिर दोनों ने सभी रस्मों-रिवाज से शादी की।
यह शादी न सिर्फ 2 देशों के बीच प्यार का पुल बन गई। बल्कि इलाके में भी चर्चा का विषय बन गई। वियतनामी लड़की का भारत आकर एक सामान्य से किशन से शादी करना, एक बहुत खास और अनोखा कदम था। अब आसपास के लोग विदेशी दुल्हन को देखने के लिए उत्साहित हैं।