logo

Ranchi : झारखंड में बिछेगा सड़कों का जाल, अब तक 3700 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

valley2.jpg

रांची: 

झारखंड में सड़क निर्माण तथा इससे संबंधित योजनाओं की स्वीकृति की प्रकिया में तेजी आई है। ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक सड़क निर्माण के क्षेत्र में 3700 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई है। गौरतलब है कि राज्य में कई बड़ी सड़क परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो चुका है। पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार के निर्देश पर राज्य में सड़क के अपग्रेडेशन और इंप्रूवमेंट की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है। 

सड़कों की क्वालिटी सुधारने पर काम
अलग-अलग स्त्रोतों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में इंप्रूवमेंट ऑफ राइडिंग क्वालिटी प्रोग्राम से 2406 किमी रोड को स्वीकृति मिली है। इसका आशय ये है कि इतनी लंबी सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार किया जायेगा। यही नहीं! 835 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जायेगा। इसी गति तेज करने का प्रयास जारी है। 

व्यापक पैमाने पर योजनाओं की मंजूरी
पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि प्रदेश में सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। व्यापक पैमाने पर योजनाओं को मंजूरी दी जा रही है। रांची में इनर रिंग रोड के निर्माण की योजना है। सभी जिलों में बाइपास, रिंग रोड भी बनाने की दिशा में काम हो रहा है। कई योजनाओं को स्वीकृति दी जायेगी।