logo

खूंटी : RJD में शामिल हुईं सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मुंडू, जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनाई गईं

a1115.jpg

खूंटी: 

बुधवार (20 जुलाई) को खूंटी जिला (Khunti District) की बचपन बचाओ आंदोलनकारी और झारखंड पार्टी की नेता वीणा मुंडू (Veena Mundu) ने आरजेडी (RJD) का दामन थाम लिया। वीणा मुंडू ने झारखंड आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह (Sanjay Kumar Singh) की उपस्थिति में पार्टी ज्वॉइन की। इस मौके पर वीणा मुंडू ने कहा कि वो राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) की नीति और सिद्धातों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रही हैं। 

महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया
कार्यक्रम में झारखंड आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने पटका पहनाकर वीणा मुंडू का पार्टी में स्वागत किया। कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के पार्टी के साथ जुड़ने से मजबूती बढ़ेगी। हमारी लड़ाई को धार मिलेगी। इस मौके पर वीणा मुंडू को आरजेडी की खूंटी इकाई के महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिया गया है। 

कार्यक्रम में शामिल हुए कई नेता
इस अवसर पर युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अनीता यादव, मीडिया प्रभारी अंजल किशोर सिंह, साहिल साहनी, सुबोध पासवान सहित अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।