logo

धनबाद : प्रेम-प्रसंग में हुई थी सोहेल और साहिल की ह'त्या, 7 लोग हिरासत में

IIII.jpg

धनबादः
धनबाद अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। आए दिन धनबाद में किसी ना किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है। वासेपुर के गनी मुहल्ला में रविवार की देर शाम दो दोस्त की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों की प्रेम प्रसंग में हत्या की गई थी। सोमवार को मृतक सोहेल के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है। अब तक सात लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ की कर रही है। 


लड़की के कारण हत्या 
बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि सोहेल और साहिल दोनों आयशा खातून की बेटी गुड़िया खान के घर में पिछले कई सालों से रह रहे थे। सोहेल का हीरापुर की एक लड़की से दोस्ती थी। लड़की साहिल की रिश्तेदार थी। कहा जा रहा है कि उसी लड़की के कारण दोनों की हत्या हुई है।  युवकों के कॉल डिटेल और कई फोटो से कई बात सामने आ रही है। लेकिन हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

हो रही पूछताछ 

पुलिस अनुसंधान में पता चला है कि  साहिल किसी लड़की से प्यार करता था। उसकी प्रेमिका के घरवालों को मुख्य संदेही मान कर पुलिस तफ्तीश में जुटी है। पुलिस कुछ भी खुल कर बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने गनी मुहल्ला से ही चार भाइयों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए बैरिस्टर, साकिब, प्यारे और मिस्टर रफीक के बेटे हैं। पुलिस रफीक के पांचवें पुत्र सद्दाम को भी खोज रही है। इधर इसी मामले में पुलिस ने मांटी और साजिद नामक लड़कों को भी हिरासत में लिया है। एक महिला को भी महिला थाना में रख कर पूछताछ की जा रही है।