logo

झारखंड के 15 जिलों के SP के पास चुनाव कराने का अनुभव नहीं, पुलिस मुख्यालय और निर्वाचन विभाग कर रहा तैयारी

loss.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
लोकसभा चुनाव की घोषण कभी भी हो सकती है। झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। दरअसल चुनाव के वक्त पुलिस महकमे पर सबसे बड़ी जिम्मदारी होती है कि वह शांतिपूर्ण चुनाव करा सके। इस लेकर झारखंड में एक के बाद एक समीक्षा बैठक की जा रही है। पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिलों के एसपी को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया है। झारखंड निर्वाचन आयोग भी अपनी तैयारियों में जुटा है। बड़ी बात यह है कि झारखंड के 15 जिलों के एसपी को चुनाव कराने का अनुभव नहीं है। ऐसे में राज्य में भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिलों के एसपी, एसएसपी के साथ लगातार समीक्षा बैठक हो रही है। 


आज भी बैठक आयोजित हुई 
आज रांची के बीएनआर होटल में एक समीक्षा बैठक की गई जिसमें यह पता किया जा रहा था कि  चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन को लेकर कितनी तैयारियां हुई है। इस बैठक निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ-साथ चुनाव कार्यों में लगे राज्य के सभी आईजी, डीआईजी, डीसी, एसएसपी, एसपी सहित डीईओ और नोडल अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराना था


चुनाव आयोग की तरफ से जारी हुआ है निर्देश
लोकसभा चुनाव को लेकर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति, नक्सली इलाकों में मतदान कैसे कराया जाये, पिछले दिनों चुनाव के दौरान किस तरह की गड़बड़ी हुई, किन इलाकों में कौन से नक्सली ग्रुप एक्टिव हैं,  उनसे कैसे निपटना है, चुनाव आयोग ने इस संबंध में निर्देश जारी किये हैं।