logo

कैरो लूटकांड का एसपी ने किया खुलासा, 3 नाबालिग देसी कट्टा और लूट के सामान के साथ निरुद्ध

jlmflm_umy.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र में नाबालिगों से जुड़े हथियार और लूट के एक मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन नाबालिगों को हथियार और लूट के सामान के साथ निरुद्ध किया है। एसपी के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को सूचना मिली थी कि कैरो थाना क्षेत्र के ख्वास अंबवा मैदान में कुछ नाबालिग हथियार के साथ मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जिसमें मौके से दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया।
तलाशी के दौरान नाबालिगों के पास से 12 बोर का एक देशी कट्टा, जिसमें लकड़ी का बट लगा हुआ था, लाल रंग की TVS NTORQ स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब उनसे हथियार और वाहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पूछताछ में मामले से जुड़े अहम तथ्य सामने आए। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपने एक अन्य नाबालिग साथी के साथ मिलकर नंदनी डैम से पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों को हथियार दिखाकर लूटपाट की थी। इस घटना में एक DSLR कैमरा, मोबाइल फोन और नकदी की लूट की गई थी, जिस संबंध में कैरो थाना में पहले से मामला दर्ज है।
नाबालिगों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने भंडरा से तीसरे नाबालिग को भी निरुद्ध किया, जिसके पास से लूटा गया DSLR कैमरा बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही लूट की घटना और हथियार बरामदगी से जुड़े सभी तथ्य स्पष्ट हो गए। बरामद देशी कट्टा के संबंध में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कैरो थाना कांड संख्या 75/25 दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि तीनों नाबालिगों की उम्र लगभग 17 वर्ष है और उन्हें किशोर न्याय अधिनियम के तहत न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड होम भेज दिया गया है।

 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News in Hindi Latest jharkhand News jharkhand Updates jharkhand News in hindi Lohardaga News Updates latest Lohardaga News Lohardaga  News Updates lates