logo

रांची में 24 सितंबर को SPARSH आउटरीच कार्यक्रम, पेंशनरों की समस्या का होगा समधान

PENSION.jpg

रांची 
रांची के डिपाटोली कैंट स्थित कैंप परिसर में 24 सितंबर को 212वां SPARSH आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं विभाग के प्रमुख, रक्षा लेखा महानियंत्रक आर. के. अरोड़ा भी कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। इस बात की जानकारी भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS), पटना के रक्षा लेखा नियंत्रक हिमांशु शंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
SPARSH आउटरीच में झारखंड से करीब 500 से 600 पेंशनरों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम का उद्देश्य पेंशन से जुड़ी शिकायतों का तुरंत समाधान करना है। खास तौर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले पेंशनरों की डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र और डिजिटल संचालन से संबंधित समस्याओं को यहां हल किया जाएगा।


पेंशनरों की सुविधा के लिए कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सीय जांच स्टॉल, ECHS शिकायत निवारण काउंटर और AWPO भर्ती सहायता स्टॉल भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए 111 एरिया और 23 इंफैंट्री डिवीजन की मदद ली जा रही है। रक्षा लेखा नियंत्रक ने पेंशनरों और उनके परिवार वालों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में जरूर शामिल हों, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके और विभागीय सेवाओं का लाभ उठाया जा सके। इसके अलावा, जमशेदपुर और गुमला के पेंशनरों के लिए विशेष बस की व्यवस्था भी की गई है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News