logo

Ranchi : बाबूलाल मरांडी के दलबदल मामले में स्पीकर ले सकते हैं आज अंतिम फैसला

babulal15.jpg

रांचीः

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के लिए आज अहम दिन है। उनके खिलाफ चल रहे दल बदल मामले में आज स्पीकर ट्रिब्यूनल में सुनवाई होने वाली है। पिछली सुनवाई के बाद स्पीकर ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।  विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो फैसला सुना सकते हैं। याचिकाकर्ता बंधु तिर्की को उम्मीद है कि बाबूलाल मरांडी की सदस्यता जरूर 10वीं अनसूची के उल्लंघन के आरोप में खत्म हो जायेगी। बता दें कि आज 12:05 बजे झारखंड विधान सभा परिसर स्थित न्यायाधिकरण कक्ष में होगी।


स्पीकर लेंगे अंतिम फैसला 
पिछली सुनवाई में बाबूलाल मरांडी ने कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। उन्होंने अपनी पार्टी जेवीएम का भाजपा में विलय किया। सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए ऐसा किया। इसमें किसी कानून का उल्लंघन नहीं हुआ है। बता दें कि बाबूलाल मरांडी के मामले में 8 बिंदुओं पर चार्ज फ्रेम किया था। बाबूलाल मरांडी की सदस्यता पर अब अंतिम फैसला स्पीकर को लेना है। 


क्या है मामला 

बता दें कि झाविमो से भाजपा में शामिल होने वाले बाबूलाल मरांडी के खिलाफ पूर्व विधायक राजकुमार यादव, झामुमो विधायक भूषण तिर्की, कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय, विधायक प्रदीप यादव व कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने याचिका दी है।  शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने 10वीं अनुसूची का उल्लंघन किया है। इनका कहना है कि भाजपा में झाविमो का विलय मान्य नहीं है। इसके साथ ही झाविमो से जीतनेवाले तीन विधायकों में वह अकेले भाजपा में शामिल हुए हैं। यह संख्या दो तिहाई नहीं है़ ऐसे में बाबूलाल मरांडी की सदस्यता खत्म की जाये।