logo

गुमला : राष्ट्रीय कृमि दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, 2,22,552 बच्चों को खिलाई जाएगी दवा

w46u8.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिला मुख्यालय स्थित कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर, इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो और सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं को कृमि की दवा एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि इस दवा के सेवन से बच्चों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और उन्हें पढ़ाई में मदद मिलेगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी लक्ष्य समूह को कृमि दवा शत-प्रतिशत खिलाई जाए। सिविल सर्जन डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने बताया कि आज आंगनबाड़ी सेविका और सहिया द्वारा 2,22,552 बच्चों को कृमि की दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे आज दवा से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 19 दिसंबर को दवा दी जाएगी।
डॉ. शंभूनाथ चौधरी ने यह भी जानकारी दी कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान सभी ग्यारह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 242 आयुष आरोग्य मंदिरों में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी उम्र की महिलाओं का स्वास्थ्य जांच और उपचार किया जाएगा। सिविल सर्जन ने जिला वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं और इसका लाभ उठाएं।

 

 

Tags - latest Gumla news Gumla News updates latest Gumla news Gumla news Updates Gumla news updates Liquor News liquor news updates latest Gumla news updates