logo

धनबाद और नासिक के बीच होगा स्पेशल ट्रेन का परिचालन, यात्रियों को मिलेगा ये लाभ

धनबाद और नासिक के बीच होगा स्पेशल ट्रेन का परिचालन, यात्रियों को मिलेगा ये लाभ

द फॉलोअप डेस्क
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए और उनके आवागमन को सुगम बनाने के लिए कतरासगढ़-चन्द्रपुरा-बोकारो थर्मल-गोमिया-रांची रोड-बरकाकाना-पतरातू-खलारी-टोरी-लातेहार-बरवाडीह-डाल्टनगंज-गढ़वा रोड-रेणुकुट-चोपन-सिंगरौली के रास्ते धनबाद और नासिक रोड के बीच एक पूरी तरह से वातानुकूलित स्पेशल ट्रेन 03397/03398 का परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 20 कोच होंगे।

इस दौरान गाड़ी संख्या 03397 धनबाद-नासिक रोड स्पेशल 20 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक हर मंगलवार और शुक्रवार को धनबाद से रात 23:00 बजे खुलकर क्रमशः गुरुवार और रविवार को सुबह 09:00 बजे नासिक रोड पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 03398 नासिक रोड-धनबाद स्पेशल 22 दिसंबर 2024 से 02 दिसंबर 2025 तक हर गुरुवार और रविवार को नासिक रोड से 11:00 बजे खुलकर क्रमशः शुक्रवार और सोमवार को रात 21:00 बजे धनबाद पहुंचेगी।

किन राज्यों को जोड़ेगी स्पेशल ट्रेन
बता दें कि यह स्पेशल ट्रेन देश के विभिन्न राज्यों, जैसे- झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र को जोड़ेगी। साथ ही कई मुख्य शहरों, जैसे-धनबाद, बरकाकाना, डाल्टनगंज, सिंगरौली, जबलपुर, नासिक रोड में रूकेगी। इससे न केवल लोगों को आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस रास्ते से लोगों को महत्वपूर्ण तीर्थ स्थानों जैसे त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग जाने में भी सुविधा होगी।

Tags - Dhanbad Nashik Special Train Beneficial for passengers Jharkhand News