logo

प्रवक्ता पार्टी का आइना होता है, उसे दोहरी जिम्मेदारी निभानी होगी: बाबूलाल मरांडी 

BABULAL_MM.jpeg

रांची 

झारखंड बीजेपी (Jharkhand BJP) प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नव नियुक्त पार्टी प्रवक्ताओं की बैठक में आज कहा कि किसी पार्टी का प्रवक्ता अपनी पार्टी का आइना होता है। उस पर दोहरी जिम्मेवारी होती है। कहा कि बीजेपी प्रवक्ता को आज दो स्तरों पर काम करना है। एक ये कि केंद्रीय सरकार औऱ पीएम मोदी के कार्यक्रमों और उलब्धियों की जानकारी जनता को देनी है, दूसरे प्रवक्ताओं को झारखंड सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाना है। बता दें कि BJP के नव नियुक्त मीडिया कर्मी और  प्रवक्ताओं की परिचयात्मक बैठक आज प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री का स्वागत योगेंद्र प्रताप सिंह और राफिया नाज ने अंग वस्त्र देकर किया। संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया।


आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये 

मरांडी ने इस अवसर पर प्रवक्ताओं की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मीडिया एवम प्रवक्ताओं की टीम पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग है। इस अंग की सक्रियता से पार्टी की सक्रियता दिखाई पड़ती है। उन्होंने कहा कि जनता आज भाषणों पर नहीं तथ्यों और आंकड़ों पर भरोसा करती है। अब सवाल जवाब थोथी दलीलों से नहीं साक्ष्यों और प्रमाणों से प्रभावी बनते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास मोदी सरकार की उपलब्धियों के आंकड़े हैं, साथ ही हेमंत सरकार की नाकामियों के भी दस्तावेज हैं। इनका इस्तेमाल करना है। 

बैठक में ये लोग मौजूद 
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, राफिया नाज़, कुणाल षड़ंगी, रमाकांत महतो, डॉ अरुण उराँव, जेबी तुबिद, विनय कुमार सिंह, अविनेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।