logo

SSB जवान की पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति पर ही लगा आरोप

सदल्ोी2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के मांडर-टांगरबसली मुख्य पथ पर अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला एसएसबी जवान की पत्नी थी। घटना मंगलवार की है। बताया जा रहा है कि महिला स्कूटी से बेड़ो स्थित अपने मायके जा रही थी। मृतका की पहचान गीता भगत के रूप में हुई है। वह रानीचांचो नवाटोली की रहने वाली थी। मामले में मायके वालों ने गीता के पति एसएसबी जवान विजय भगत पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


कनपट्टी में मारी गोली 
बताया जा रहा है कि अपराधी पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही गीता वहां पहुंची अपराधियों ने गोली दाग दी। गोली उनकी कनपट्टी को पार कर गई। गीता को आनन-फानन में रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी।


पति पर हत्या करवाने का आरोप 
गीता क परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। विजय उस महिला को साथ रखना चाहता था। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद हो रहा था। इसी बीच छुट्टी खत्म होने के बाद विजय ड्यूटी पर चला गया। गीता के मायकेवालों का आरोप है कि विजय भगत ने ही गीता की हत्या करवायी है, क्योंकि उसने हत्या की धमकी भी दी थी।

Tags - Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi Jharkhand Murder in Ranchi Mandar Murder of Woman