logo

पहाड़ी मंदिर में इस वेष में दिखे SSP चंदन सिन्हा, क्या है मामला 

SSP.jpeg

रांची 

रांची के पहाड़ी मंदिर में आज SSP चंदन सिन्हा अलग अंदाज में दिखे। उन्होंने कंधे पर लाल चुनरी डाल रखी थी। साथ ही वे कुर्ता पायजामे में दिखे। दरअसल कल से शुरू होने वाले सावन और पहली सोमवारी के पूर्व मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने यहां पहुंचे थे। इस दौरान वे अलग वेष में दिखे। उनके साथ पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मिली खबर के मुताबिक SSP चंदन सिन्हा ने मौके पर मंदिर के प्रबंधन से जुडे लोगों से भी मुलाकात की और सुरक्षा का जायजा लिया।  


गौरतलब है कि सोमवारी के मौके पर हजारों की संख्या में शिव भक्तों की भीड़ पहाड़ी मंदिर और नामकुम स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चाना करती है। ऐसे में इन दोनों मंदिरों पर रांची पुलिस की विशेष नजर रहती है। यहां सुरक्षा व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए चुनौती होती है। आज पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारी को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वह मंदिर परिसर में अधिक भीड़ ना होने दें। कहा कि भीड़ होने पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है, जिसे संभालना काफी मुश्किल हो सकता है। 

Tags - SSP Chandan SinhaPahari MandirJharkhand News