logo

पूर्वी भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में संत जेवियर रांची ने बनाई जगह

stxav.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद युवाओं को जब पूछा जाता है कि आप किस कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो उनकी पहली पसंद होती है संत जेवियर कॉलेज रांची। हो भी क्यों ना यह कॉलेज हर दिन पढ़ाई से लेकर बेहतर रख रखाव के लिए भी जाना जाता है। इस साल  संत जेवियर्स कॉलेज रांची ने उच्च शिक्षण संस्थानों में अपनी जगह बरकरार रखी है। इंडिया टुडे के वार्षिक सर्व-2023 में पढ़ाई के मामले में संत जेवियर्स, रांची ने पूर्वी भारत में सर्वश्रेष्ठ कॉलेज के रूप में अपनी जगह बनाई है। आर्ट्स में देशभर के 173 कॉलेजों के सर्वे में संत जेवियर्स कॉलेज रांची को 32वां स्थान मिला है।

वहीं, विज्ञान संकाय में 198 कॉलेजों में 75वां स्थान, वाणिज्य में 225 कॉलेजों में सेंट जेवियर्स कॉलेज ने 35वां और बीबीए में 201 कॉलेजों के सर्वे में 31वां स्थान प्राप्त किया है। क्षेत्रवार सर्वे रिपोर्ट-2023 के अनुसार पूर्वी भारत में सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची ने वाणिज्य व आर्ट्स में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस सर्वे के हिसाब से देखा जाए तो संत जेवियर्स उभरते हुए कॉलेजों में अपनी जगह बना रहा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर नाबोर लकड़ा व उप-प्राचार्य फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर ने सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों को बधाई दी है। 

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N