logo

प्राथमिक स्कूलों में जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई जल्द शुरू करें – चंपाई सोरेन 

CM_09_(2).jpeg

रांची 

सीएम चंपाई सोरेन ने प्राथमिक स्कूलों में जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई जल्द शुरू करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं। इस बाबत मुख्यमंत्री सोरेन ने आज अपने आवासीय कार्यालय में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के विकास के लिए उच्च अधिकारियो के साथ बैठक की। इसमें सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई प्रारंभ करने के लिए आदेश दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांचवीं वर्ग के पाठ्यक्रमों में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल किया जाये। इन भाषाओं की पढ़ाई शीघ्र प्रारंभ की जाए। 

क्या कहा सीएम चंपाई ने 
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य की जनजातीय भाषा एवं क्षेत्रीय भाषाओं का संवर्धन और विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जितनी जल्दी हो सके, जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के घंटी आधारित विशेषज्ञ शिक्षकों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके बाद प्राथमिक विद्यालयों में इन विषयों की पढ़ाई सुनिश्चित करें। 

मौके पर ये लोग थे मौजूद 

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सीएम की साथ अधिकारियों की इस उच्च स्तरीय बैठक में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल एवं शिक्षा विभाग के साथ अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn