logo

प्रदेश भाजपा ने 23 जिलों के नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, 3 महिलाएं शामिल, 8 पुनः निर्वाचित

bjp_flag6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड भाजपा ने आज प्रदेश के 23 जिलों के निर्वाचित जिलाध्यक्षों के नाम जारी किए। प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने अधिकृत सूची जारी करते हुए नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं। अलग-अलग जिलों में प्रदेश से नियुक्त चुनाव अधिकारियों और पर्यवेक्षकों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। शेष जिलों में भी निर्वाचन प्रक्रिया जारी है और जल्द ही उनकी घोषणा की जाएगी।
भाजपा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है। आज घोषित 23 जिलाध्यक्षों में 3 महिलाएं शामिल हैं। नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों में 4 अनुसूचित जनजाति और 1 अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। इसके अलावा, 8 जिला अध्यक्ष पुनः निर्वाचित हुए हैं। रांची महानगर अध्यक्ष की घोषणा में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश शामिल हुए। रांची पूर्वी और पश्चिमी जिला अध्यक्षों की घोषणा में कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, दुमका में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, गिरिडीह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय और रामगढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने सभी नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ. वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ किया गया था। प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मंडल और जिलों में निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इसी क्रम में पार्टी ने 23 सांगठनिक जिलों में जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की।
नव निर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:
दुमका: रूपेश मंडल
पाकुड़: सरिता मुर्मू
जामताड़ा: सुमित शरण
देवघर: सचिन रवानी
गोड्डा: लक्ष्मी चक्रवर्ती
साहेबगंज: गौतम यादव
धनबाद (ग्रामीण): मोहन कुंभकार
धनबाद (महानगर): श्रवण राय
गिरिडीह (महानगर): रंजीत कुमार राय
गिरिडीह (ग्रामीण): महेंद्र वर्मा
हजारीबाग: विवेकानंद सिंह
चतरा: रामदेव भोक्ता
रामगढ़: संजीव कुमार
रांची (महानगर): वरुण साहू
रांची (पूर्वी): विनय महतो
रांची (पश्चिम): नरेंद्र सिंह
गुमला: सागर उरांव
सिमडेगा: दीपक पुरी
पलामू: अमित तिवारी
लातेहार: बंशी यादव
चाईबासा: गीता बालमुचू
चक्रधरपुर: दीपक पासवान
सरायकेला खरसावां: हरे कृष्ण प्रधान

डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि संगठन विस्तार और मजबूती की दृष्टि से रांची ग्रामीण को पूर्वी और पश्चिमी दो जिलों में बांटा गया है। चक्रधरपुर और गिरिडीह ग्रामीण भी दो नए सांगठनिक जिले बनाए गए हैं।

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand news jharkhand updates latest BJP  News BJP  news Updates BJP  News in Hindi BJP  News Updates Latest BJP  news BJP  news in hindi latest BJP  News Updates Latest BJP  News BJP  New