logo

हजारीबाग में राज्य यूथ वॉलीबॉल टूर्नामेंट 26 से 29 दिसंबर तक, सभी जिलों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, नेशनल टीम में चयन का बड़ा मौका

kmfmiudtmietm.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग एक बार फिर खेल प्रतिभा का केंद्र बनने जा रहा है। 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक यहां 17वीं झारखंड राज्य यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। झारखंड के सभी जिलों से उभरते हुए युवा खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस चार दिवसीय आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य टीम के लिए होगा, जो आगे नेशनल स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। हजारीबाग वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष भैया अभिमन्यु प्रसाद ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि रोजाना 12 से 15 मुकाबले खेले जाएंगे और खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए ए-कोर्ट हमेशा उपलब्ध रहेगा। मुख्य प्रतियोगिता संत स्टीफेंस स्कूल ग्राउंड में आयोजित होगी। महिला खिलाड़ियों के लिए स्थानीय छात्रावास में आवास की व्यवस्था की गई है, जबकि कोचों और प्रतिनिधि मंडलों को होटल में ठहराया जाएगा।
ठंड को देखते हुए आयोजकों ने कंबल, अलाव, पौष्टिक भोजन, मेडिकल टीम, और आपातकालीन स्थिति में अस्पताल की विशेष व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। अभिमन्यु प्रसाद ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि झारखंड के युवा खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे उन्हें राज्य टीम में जगह बनाने और अपने खेल करियर को नई दिशा देने का मौका मिलेगा। हजारीबाग की धरती एक बार फिर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए तैयार है यह आयोजन जिले और राज्य दोनों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और उम्मीदों से भरा हुआ है।



 

Tags - latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand News In Hindi Hazaribagh news updates latest Hazaribagh news Latest Hazaribagh news Hazaribagh news Updates Hazaribagh updates latest updates