logo

अजब चोर की गजब दास्तान : सुबह बाइक चोरी की, शाम को थाने में छोड़ गया 

BIKE222222222.jpg

रांची
पिठौरिया थाना क्षेत्र में चोरी की ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया। सोमवार सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच सुबोध गोप के घर से उनकी पल्सर बाइक (नंबर JH01CZ7624) गायब हो गई।
दिन भर परेशान परिजन जब बाइक की तलाश में लगे थे, तभी शाम करीब साढ़े छह बजे एक चौंकाने वाली खबर आई—वही बाइक पिठौरिया थाना परिसर में खड़ी मिली। हैरत की बात यह रही कि इसे कोई और नहीं, बल्कि चोर ही वहां छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोग इस घटना को “अजब चोर की गजब दास्तान” बता रहे हैं। उनका कहना है कि चोरी के बाद बाइक को थाने में छोड़ देना या तो चोर की हिम्मत का नतीजा है या फिर उसकी अजीब मानसिकता का।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार चोर ने बाइक थाना परिसर में क्यों छोड़ी और इस पूरी घटना के पीछे उसका मकसद क्या था।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News