logo

पलामू में खेसारी लाल के कार्यक्रम में हुई पत्थर बाजी, महिला डांसर चोटिल

khesari2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पलामू के नौडीहा बाजार प्रखंड के करकट्टा में गुरुवार को भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम था। लेकिन कार्यक्रम के बीच में ही किसी ने भीड़ से पत्थर चला दिया। जिससे एक महिला डांसर का सिर फट गया। इस घटना के बाद खेसारी काफी नाराज हो गये। उन्होंने लोगों को खूब खरी-खोटी सुनाई। पत्थरबाजी से नाराज खेसारी लाल यादव ने कहा ड्रामा बना कर रखे हो क्या। कलाकार आते हैं आपके बीच में क्योंकि वह आपसे प्यार करते हैं। ईटा-पत्थर मार देने से कोई आपके नजदीक आ जाएगा क्या। उन्होंने महिला कलाकार को अस्पताल ले जाने का निर्देश अपने सहयोगियों को दिया। इसके बाद वहां से निकल गये। 

2 जवान भी घायल 
कार्यक्रम में पत्थरबाजी के दौरान पुलिस के 2 जवानों को भी चोट लगी है। खेसारी कार्यक्रम छोड़कर छतरपुर स्थित होटल चले गए। दरअसल राम नवमी के अवसर पर करकट्टा पंचायत के मुखिया मंजू देवी के पति रामबली पासवान की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम में 5 महिला डांसर को डांस करने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान खेसारी को निशाना बनाते हुए भीड़ से ईट-पत्थर चलाए गए जो एक महीना डांसर और पुलिस के जवानों को लगे।