logo

सशक्त भारत के लिए सशक्त BJP आज की मांग है : बाबूलाल मरांडी 

BABULALA_31.jpeg

रांची 

बीजेपी की नव गठित ज्वाइनिंग कमिटी (joining committee) की बैठक में आज प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal marandi) ने कहा कि सशक्त भारत के लिए सशक्त BJP आज की मांग है।  मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका सबका विकास का संकल्प लिया है। सबके प्रयास और सबके विश्वास के साथ सपनों को पूरा करने का निश्चय किया है। इसे लगातार धरातल पर उतारा जा रहा। उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत, स्वाभिमानी भारत, विकसित भारत के निर्माण के लिए BJP देश के हर घर में अपनी संकल्प को सिद्धि को सच साबित करना चाहती है।

BJP किसी परिवार की पार्टी नहीं


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि BJP किसी परिवार की पार्टी नहीं। यह राष्ट्रीय विचार से परिपूर्ण पार्टी है। विकसित भारत, विश्व गुरु भारत का निर्माण पार्टी का संकल्प है। कहा यह सबके सहयोग से ही पूरा किया जा सकेगा। कहा कि हम सर्व व्यापी, सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी BJP के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि ज्वाइनिंग कमिटी को इस सोच के साथ लोगों को BJP से जोड़ने की दिशा में पहल करनी चाहिए। समाज का कोई वर्ग छूटे नहीं।

बैठक में ये लोग थे मौजूद 

BJP प्रदेश कार्यालय में हुई ज्वाइनिंग कमिटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, कमिटी के प्रदेश संयोजक डॉ रविंद्र कुमार राय, विधायक बिरंची नारायण, ढुल्लू महतो, गिरिनाथ सिंह, गणेश तिवारी सहित ज़िलों के संयोजक एवम सह संयोजक उपस्थित थे।