logo

रांची : राम लखन सिंह यादव कॉलेज के भूगोल विद्यार्थी मनाली शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना

college.jpg

रांची
राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के भूगोल विभाग के सेमेस्टर-6 के विद्यार्थी आठ दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए मनाली रवाना हुए। प्राचार्य डॉ. विष्णु चरण महतो ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा के लिए रवाना किया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थी दिल्ली, सोलन, मनाली, मणिकरण, रोहतांग और शिशु सहित विभिन्न स्थलों का सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक अध्ययन करेंगे। यह दल 18 नवंबर को रांची लौटेगा।
भ्रमण का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. सुबोध कुमार दास के साथ अरविंद प्रसाद और डॉ. रोहित कुमार कर रहे हैं। वहीं विद्यार्थियों की ओर से बेनेदिक हेंब्रम, साहिल, मोहित, मरियम और अनिता कुमारी के नेतृत्व में कुल 45 विद्यार्थी इस अध्ययन यात्रा में शामिल हैं।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News