द फॉलोअप डेस्क
पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पोटका की छात्राओं ने आज झारखण्ड विधान सभा पहुंचकर सदन की कार्यवाही देखी । सदन की कार्यवाहियो देखने के उपरांत छात्राओं ने अध्यक्ष, झारखण्ड विधान सभा, रबीन्द्रनाथ महतो से भेंट की।
.jpeg)
स्पीकर ने छात्राओं से बातचीत करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को परिश्रम एवं लगन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी और जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं भी दी । इस अवसर पर पोटका के इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
