logo

Ranchi : अचानक फोन आया और दिल्ली रवाना हुए बाबूलाल, क्या झारखंड की राजनीति में आ सकता है बड़ा बदलाव 

babulal8.jpg

रांचीः

भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी दिल्ली रवाना हो गये। कहा जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के बुलावे बाबूलाल मरांडी देवघर एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से दिल्ली गए। उनके साथ गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी गये हैं।  जानकारी के अनुसार दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। जानकारों का कहना है कि झारखंड की राजनीति कभी भी करवट ले सकती है। भाजपा अब झारखंड में अपना भविष्य तलाश करने में जुट गई है। यानि अब झारखंड पर भाजपा की नजर है। 


अचानक से बना दिल्ली का प्लान 
बता दें कि बाबूलाल को तिसरी में प्रखंड प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद रांची आना था। फिर उन्हें अचानक फोन आया कि और वह दिल्ली रवाना हो गये। उनके साथ तिसरी से देवघर तक भाजपा नेता रामचंद्र ठाकुर एवं निजी सचिव राजेंद्र तिवारी भी गये। झारखंड में राजनीतिक हालात तेजी से बदल रहे हैं। 12 जुलाई को पीएम देवघऱ आए थे उस दिन मुख्यमंत्री पीएम का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे थे। ऐसे में राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि कुछ तो बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है। 

 


झारखंड पर भाजपा की नजर 
मई के माह में भी सांसद दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी दिल्ली गये थे। दोनों ने पीएम से मुलाकात की थी। सीएम हेमंत सोरेन पर भाजपा ने जो आरोप लगाये हैं उसके बारे में भी जानकारी दी थी। पीएम मोदी को राज्य सरकार के कामकाज व विफलताओं को गिनवाया था। मुख्यमंत्री इनदिनों कई  मामलों में चौतरफा घिरे हैं। ऐसे में भाजपा की झारखंड पर नजर है।