logo

अचानक पति ने उठाया कुदाल और किया पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला, मौके पर ही मौत;  जानें कहां का है मामला 

crime51.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

राजधानी रांची के लोहरदग्गा जिले के सदर थाना क्षेत्र के जुरिया सेमर टोली गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी है। हत्याकांड को करने के बाद आरोपी वहीं बैठा रहा। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी सुकरा उरांव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया कुदाल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि आब तक हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। 
कुदाल से काट कर की हत्या
पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को महिला अपने घर के आंगन ने बैठी थी। इसी दौरान महिला के पति सुकर उरांव आया और पत्नी के गले पर ताबड़तोड़ कुदाल से वार कर दिया। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद गावं के लोग स्तब्ध है। किसी को यह समझ नहीं  आ रहा है कि सुकरा ने ऐसा कदम क्यों उठाया। ग्रामीणों के हिसाब से पति-पत्नी करे बीच न तो झगड़ा हुआ था और न ही किसी प्रकार का को विवाद। 
महिला ने की थी दूसरी शादी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्ता कर लिया है, जहां आरोपी से पूछताछ जारी है। वहीं सुकरा यह नहीं बता प रहा है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि महिला ने सुकरा उरांव से दूसरी शादी की थी। महिला के पहले पति के मौत हो जाने के बाद उसने सुकरा से दूसरी शादी की थी। हालांकि महिला के पहले पति से भी दो बच्चे हैं और सुकर से भी दो बच्चे हैं।

Tags - husbandcrimepost crimenews jharkahnd jharkhandcrime