रांची
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने शनिवार को झारखंड प्रवास पर पहली बार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भाजपा कार्यालय में मुलाकात की और पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। दोनों नेताओं के बीच राज्यसभा चुनाव समेत अन्य समसामयिक राजनीतिक विषयों तथा एनडीए की मजबूती को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा सुदेश महतो ने बंगाल चुनाव में जीत के लिए नितिन नबीन को बधाई दी।

विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा
सुदेश महतो के साथ आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और केंद्रीय महासचिव सह मांडू विधायक निर्मल महतो ने भी नितिन नबीन से मुलाकात की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी उपस्थित थे। वहीं इस मुलाकात के बाद आयोजित एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक में भी सुदेश महतो, चंद्रप्रकाश चौधरी और निर्मल महतो शामिल हुए जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्यसभा चुनाव, एनडीए की मजबूती, जनहित से जुड़े मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
