logo

मानसून सत्र : 'साजिश के तहत मुख्यमंत्री हेमंत को जेल भेजा गया, कान पकड़कर भाजपा माफ़ी मांगे'

 'साजिश के तहत मुख्यमंत्री हेमंत को जेल भेजा गया, कान पकड़कर भाजपा माफ़ी मांगे'

द फॉलोअप डेस्कः
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सूचना के माध्यम से प्रदीप यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत पर स्पष्ट निर्णय बता रहा है कि ED ने मनगढंत केस किया। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी और इनका सांसद निशिकांत दुबे ने पहले ही कहा था कि पूरा परिवार जेल जाएगा। साजिश के तहत इनलोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा। अब ज़ब सब स्पष्ट हो गया है। भाजपा के लोग कान पकड़कर माफ़ी मांगें।


झारखंड का भविष्य बर्बाद किया 
भाजपा के लोगों ने सीएम हेमंत को जेल भेजकर राज्य के युवाओं और झारखंड का भविष्य बर्बाद किया। युवाओं के भविष्य के साथ खेला गया। मुख्यमंत्री के जेल जाने के कारण विकास कार्य प्रभावित हुआ। 


ऑपरेशन लोटस के नये स्वरूप से झारखंड प्रभावित हुआ 
झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि मुख्यमंत्री को जेल भेजने के पीछे ऑपरेशन लोटस का नया स्वरूप था. जिससे राज्य प्रभावित हुआ। इनके बड़बोले सांसद निशिकांत दुबे ने पहले ही घोषणा कर दिया था। साजिश के साथ राज्य के भविष्य के साथ खेला गया।

Tags - Jharkhand Assembly Jharkhand News Jharkhand Monsoon Session Sudivya Kumar Sonu